हिमाचल आजकल
शिमला, कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्हें पार्टी के नो हजार डेलीगेट ने चुन कर अध्यक्ष बनाया है। उनका चुनाव सबने देखा।उन्होंने कहा कि भाजपा में नड्डा को दूसरी बार किसने अध्यक्ष चुना,यह किसी को पता नही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है जबकि भाजपा में नॉमिनेशन से चुनाव होता है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिमला आये मल्लिकाअर्जुन खरगे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी।
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुटी में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते खरगे ने उन्हें भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य जीत रहें है यह तो तय है, पर उनकी जीत का अंतर भारी होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सदन के अंदर व बाहर इस बात का प्रचार करते रहें है कि 70 सालों में कांग्रेस ने देश मे क्या किया। उन्होंने भाजपा से पूछा कि वह बताए कि हिमाचल सहित देश में आज जो सड़को का जाल बिछा है, अस्पताल स्कूल कॉलेज बने है वह क्या केवल 8 सालों में ही बने। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने हर साल 2 करोड युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। आज देश में 14 लाख सरकारी विभागों में पद खाली पड़े है। हिमाचल में 65 हजार पद खाली है। लेकिन इसमें भर्ती नहीं की जा रही है । नौजवान सड़कों पर है। देश की जीडीपी गिर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है । भाजपा केवल जुमलेबाजी ही करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी वादे करती है उन्हें वह पूरा करती है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन बहाल करने महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की सहायता, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने ,5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन को बहाल किया जाएगा।उन्होंने पूर्व यूपीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने हर व्यक्ति को खाने की व्यवस्था करने के लिए फ़ूड सेक्युरिटी कानून लाया। शिक्षा का अधिकार दिया। मनरेगा को लागू कर मजदूरों को रोजगार दिया।
शिमला, कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्हें पार्टी के नो हजार डेलीगेट ने चुन कर अध्यक्ष बनाया है। उनका चुनाव सबने देखा।उन्होंने कहा कि भाजपा में नड्डा को दूसरी बार किसने अध्यक्ष चुना,यह किसी को पता नही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है जबकि भाजपा में नॉमिनेशन से चुनाव होता है।मल्लिकार्जुनशिमला, कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्हें पार्टी के नो हजार डेलीगेट ने चुन कर अध्यक्ष बनाया है। उनका चुनाव सबने देखा।उन्होंने कहा कि भाजपा में नड्डा को दूसरी बार किसने अध्यक्ष चुना,यह किसी को पता नही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है जबकि भाजपा में नॉमिनेशन से चुनाव होता है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिमला आये मल्लिकाअर्जुन खरगे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी।
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुटी में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते खरगे ने उन्हें भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य जीत रहें है यह तो तय है, पर उनकी जीत का अंतर भारी होना चाहिए।


| All Rights Reserved | Website By :