Sunday, April 12, 2026

प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की सभी 68 विधानसभाओं में होगी विजय आशीर्वाद रैली

सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी मंदिर में दर्शन करके, एक साथ 68 विधानसभाओं में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

हिमाचल आजकल

शिमला , प्रदेश में विधानसभा के चुनाव प्रचार का वीरवार को आखिरी दिन है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के लिए जोर शोर से प्रचार में लगी हुई है। कांग्रेस प्रचार अभियान में अंतिम दिन प्रदेश में एक साथ सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करने जा रही है। ‘बूथ जीतो हिमाचल जीतो’ की अपार सफलता के बाद, पार्टी एक और ऐतिहासिक जनसंपर्क और रैली करने जा रही है।

10 नवम्बर को कांग्रेस हिमाचल की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेगी। इस रैली में पार्टी के स्टार प्रचारक कई जगह चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई देंगे। कांग्रेस नेता विजय आशीर्वाद रैली की शुरुआत मंदिर में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे। उसके बाद रोड शो के माध्यम से क्षेत्र की जनता से संवाद करेंगे। अंत में 10 बजे से 02 बजे के बीच एक चुनावी रैली का आयोजन किया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles