उम्मीदवार बूथ से ले रहे मतदान की फीडबैक
हिमाचल आजकल
शिमला। विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब राजनीतिक दल अब हार जीत का आकलन करने में जुट गए है। हालांकि कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है। पर कई विधानसभा क्षेत्रों में दोनों दलों में कांटे की टक्कर होने आसर नजर आने लगे है। राजनीतिक दल अब बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं से मतदान की रिपोर्ट को एकत्रित करने लगे है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं में खूब जोश देखने को मिला है। कई विधानसभा क्षेत्रों में इस बार बंपर मतदान हुआ है। इससे भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक होने के आसार नजर आने लगे है। लिहाजा मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कांग्रेस व भाजपा के नेता अपनी जीत को लेकर कयास लगाने लगे है। बूथ पर से मतदान की प्रतिशतता को लेकर फीडबैक ली जा रही है। बूथ स्तर की रिपोर्ट के आधार पर जीत हार का आक लन किया जा रहा है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अब अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके जीत हार पर मंथन करने लगे है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुकाबला सत्ताधारी भाजपा व कांग्रेस के बीच ही है। हालांकि कई विधानसभा क्षेत्रों में बागियों ने कांग्रेस व भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खेल बिगाड़ दिया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों को आकलन करना मुश्किल हो रहा है। पर कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता इस चुनाव में अपनी अपनी जीत का दावे कर रहे है। विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। लिहाजा इस दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सरकार बनाने के समीकरण को लेकर चर्चा करते नजर आएंगे।


| All Rights Reserved | Website By :