हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदली है। सोमवार को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और बारिश हुई है। प्रदेश में ताजा बर्फबारी से कई सडक़ें बंद हो गई हैं। ताजा बर्फबारी से सूबे में ठंड का प्रकोप बढऩे लगा है। मनाली में सर्दी की पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी की सूचना मिलते ही मैदानी इलाकों से सैलानियों ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर रूख कर दिया है। होटलों मेंं एडवांस बंकिंग शुरू हो गई। मनाली व नारकंडा में पर्यटकों ने होटलों से बाहर आकर बर्फबारी का खूब लुत्फ उठा रहे है। वहीं रोहतांग दर्रा में भारी बर्फबारी होने की सूचना मिली है। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। कुल्लू-लाहौल की पहाडिय़ों में जमकर बर्फबारी हुई है।



| All Rights Reserved | Website By :