Sunday, April 12, 2026

चुनावी नतीजों के बाद की क्या होगी रणनीति, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर रहे मंथन

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बनने वाली समीकरण पर मंथन  शुरू कर दिया है।  प्रदेश कांग्रेस के नेता विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर काफी उत्साहित है। कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता अब आगे की रणनीति बनाने में जुट गए है। यहां तक की कई नेता अब पार्टी आलाकमान को फीडबैक देने लगे है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस व भाजपा अब अपनी अपनी जीत के दोव कर रही है। चुनावर नतीजे 8 दिसंबर के आने है। लिहाजा प्रदेश कांग्रेस के नेता चुनावी नतीजें के बाद बनने वाली परिस्थितियों पर चर्चा करने लगे है। कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव में पूर्ण बहुमत के दावे कर रहे है। इसको लेकर केंद्रीय नेताओं को भी अवगत करवया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी चुनाव क्षेत्रों से फीरडबैक ले रहे है। हार जीत का आकलन किया जा रहा है। चुनाव नतीजे आने के बद किया समीकरण बनते है इस पर कांग्रेस के थिंक टेंक रणनीति बनाने लगे है। इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेता एक दूसरे से संपर्क करने लगे है। कांग्रेस से जुड़े सूत्र बाते है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अगले कुछ दिनों में चुनावी नतीजों को लेकर अहम बैठक करने  जा रहे है। इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस रणनीति से कांग्रेस आलाकमान को भी अवगत करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान जल्द ही हिमाचल के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर सकता है। इस पर कांग्रेस आलाकमान हिमाचल कांग्रेस के नेताओं से चर्चा कर रहा है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों में इस बार कांग्रेस व भाजपा  के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इसको देखते हुए पिछले  दो दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधिक सक्रिय हो गए है।   

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles