Sunday, April 12, 2026

नंद लाल शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया

हिमाचल आजकल

शिमला।  एसजेवीएन ने हिमाचल के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत  राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  एसजेवीएन  के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने  श्रेणी ‘ए’ (कक्षा 5वीं से 7वीं) और श्रेणी ‘बी’ (कक्षा 8वीं से 10वीं) के  अमृत कौर, और अस्मिता को 50,000 रुपए का  प्रथम पुरस्कार, पृथ्वी  चंदेल और  आनंदी जैन  को 30,000 रुपए का  द्वितीय पुरस्कार और  वैष्णववी वर्मा व अनन्यात नेगी को 20,000 रुपए का  तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। दोनों श्रेणियों के लिए प्रत्येक को 7500 के दस सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।  नंद लाल शर्मा ने अभियान को सफल बनाने में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि  इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के 436 स्कूलों के कुल 1869 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के पहले चरण में भाग लिया। साल दर साल स्कूलों और विद्यार्थियों की भारी सहभागिता ने जमीनी स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण संदेश के व्यापक प्रसार में मदद की है।

इस अवसर पर सुश्री गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक),  ए$के सिंह, निदेशक (वित्त), सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत), जे.एस राव, उप निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रोफेसर हिम चटर्जी, विभागाध्यक्ष विजुअल आर्ट विभाग, एचपीयू, ड पवन कुमार, विजुअल आर्ट विभाग, एचपीयू और एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles