हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने रॉयल ट्यूलिप, कुफरी, शिमला में एसजेवीएन के अधिकारियों के लिए दृष्टि कन्क्लेव 2022 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, नंद लाल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम की कल्पना सभी कर्मचारियों के बीच साझा विजन और इस विजन को साकार करने के लिए उनके प्रयासों को समन्वित करने के लिए की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी को सफलता की नई ऊंंचाइयों पर ले जाते हुए भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए जनशक्ति को तैयार करना भी है।
उन्होंने कहा कि ²ष्टि कन्क्लेव 1012 कर्मचारियों के लिए आयोजित इन हाउस 29 एेसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की परिणति है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने कर्मचारियों को सामूहिक रूप से विचार-मंथन करने और नई चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने के लिए मंच प्रदान किया, जिनका सामना साझा विजन के चुनौतीपूर्ण मार्ग में हो सकता है। इससे कर्मचारियों की क्षमता, टीम भावना और समूह सामंजस्य के स्तर को बढ़ाने में मदद मिली है।
नंदलाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएननाइटस कड़े प्रयासों और प्रतिबद्घता से सशक्त होकर एसजेवीएनआगे बढ़ रहा है। वर्तमान में एसजेवीएन के पास लगभग 42000 मेगावाट का विविधीत पोर्टफोलियो है और यह भारत और विदेशों में 70 परियोजनाओं का का विकास कर रहा है।
कन्क्लेव का मुख्य आकर्षण प्रतिष्ठित लेखक और प्रेरक वक्ता चेतन भगत का प्रेरणापूर्ण सत्र रहा। तेरह ब्लॉक बस्टर किताबों के लेखक चेतन भगत दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। न्यूयर्क टाइम्स ने उन्हें श्भारत के इतिहास में अंग्रेजी भाषा का सबसे ज्यादा बिकने वाला उपन्यासकारश् कहा है और टाइम पत्रिका ने उन्हें श्दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में अभिनामित किया है।


| All Rights Reserved | Website By :