हिमाचल में फिर बनेंगी भाजपा की सरकार : जयराम ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक रविवार को परमाणु में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, डा. राजीव बिंदल, डा. सिकंदर कुमार , राजीव भारद्वाज , पवन राणा और भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे विशेष रूप में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में चुनाव प्रबंधन के मघ्यम से बेहतर कार्य किया है, जिसकी वजह पार्टी पार्टी पूरे चुनाव में फ्रंट फुट पर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन में भाजपा नेता मंगल पांडे द्वारा अच्छा कार्य किया गया है और उनकी योजनाएं महत्वपूर्ण साबित हुई है। चुनाव सभ्यता और सहजता के साथ लड़ा और इन चुनावों में भाजपा को आेर से प्रबंधन में कोई कमी नहीं हुई। उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में सभी नेताआें द्वारा अच्छा काम किया गया और उनके सभी कार्यक्रम भी अच्छे हुए जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, एेसा पहली बार हुआ है कि किसी भी नेता का कार्यक्रम बना और वह रद्द नहीं हुआ ,इसको उत्तम प्रबंधन कहते हैं। भाजपा के सभी 18 विभागों ने अच्छा काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता घरपरिवार छोडक़र दिन-रात अच्छे चुनाव प्रबंधन के लिए काम कर रहा था, जिसके लिए सभी को विशेषकर बधाई । इस बार हिमाचल में रिवाज बदलना तय है और भाजपा हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।
इस मौके पर सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। , सभी कार्यकर्ताआें ने चुनाव में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो 365 दिन काम करता है , जब चुनाव निपटने के बाद सभी पार्टियों सो जाती है भाजपा फिर भी काम करती है। इस अवसर राजीव बिंदल ने कहा की सभी कार्यकर्ताआें ने चुनाव प्रबंधन के लिए अच्छा काम किया है और सभी कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को मजबूत करने के बाद काम करते रहे , उसका परिणाम भी अच्छा ही आएगा।


| All Rights Reserved | Website By :