Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर गाड़ दिए तंबू

हिमाचल कांग्रेस  को सताने लगा ईवीएम से छेड़छाड़ का डर

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले कांगे्रस को ईलेक्ट्रनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ का डर सताने लगा है। हालांकि ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। फिर भी कांगे्रस को इस पर संदेह होने लगा है।  प्रदेश के कई विधानसभा  क्षेत्रों में कांग्रेस ने अब खुद ईवीएम की निगरानी करनी शुरू कर  दी है।

विधानसभा चुनाव के लिए 8 दिसंबर को मतगणना होनी है। लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस को ईवीएम को लेकर शंका होने लगी है। प्रदेश कांग्रेस के नेताआें व कार्यकर्ताओं ने  स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू गाड़ कर 24 घंटे पहरा देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस को आशंका है कि  ईवीएम से छेड़छाड़  करने का प्रयास किया जा सबकता है। इससे पहले भी कांग्रेस सहित कई अन्य राजनीति  दल देश में ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जता चुके हैं।  अहम बात यह है कि हिमाचल में मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम ले जाते वक्त कई तरह की चूक सामने आई है। शिमला के  रामपुर में निजी वाहन में ईवीएम पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि  ईवीएम को लेकर  तीन तरह का  सुरक्षा घेरा होता है।  स्ट्रांग रूम में जाने  भी व्यक्ति को इज्जात  नहीं होती।

हिमाचल में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने लगतार  जगह जगह स्ट्रांग रूम का निरीक्षण  कर  रहे है। उन्होंने अभी तक  शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर व नाहन जिला में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। हालांकि स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। पूरी गतिविधि पर तीसरी आंख की पैनी नजर रखी जा रही  है। इसके अलावा आईटीबीपी जवान भी सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैैं। स्ट्रांग रूम के बाहर किसी भी तरह की भीड़ इक्_ा होने की इजाजत नहीं है। जब तक मतगणना नहीं हो जाती तब तक स्ट्रांग रूम ाि हनरीक्षण किया जाता रहेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles