Sunday, April 12, 2026

हिमाचल कांग्रेस में हलचल हुई तेज, दिल्ली पहुंचे कई बड़े नेता

चुनाव परिणामों पर कांग्रेस आलाकमान कर रहा मंथन

हिमाचल आजकल

 शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले प्रदेश कांग्र्रेस के नेताओं  का  दिल्ली दरबार जमवावड़ा लगने लगा है।  चुनाव में जीत की उम्मीद लगाए बैठे कांग्रेस के  नेता दिल्ली में लॉबिंग करने में जुट गए है।  सरकार बनने की स्थिति में दिल्ली में  हिमाचल कांग्रेस की आगे की रणनीति भी बनाई जा रही है। प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे  8 दिसंबर को आने है। इससे पहले कांग्रेस के नेता दिल्ली पहुंचने शुरू हो गए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पिछले  तीन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हुए है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी दिल्ली में है। कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ  विधायक भी दिल्ली में चक्कर लगा आए है।

हिमाचल कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जीत के दावे कर रही है। इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस में एकाएक हलचल बढ़ गई है। वहीं कांग्रेस आलाकमान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से हर विधानसभा क्षेत्र की फीडबैक ले रहा है। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव नजीते आने में  समय बचा है। लेकिन कांग्रेस के अंदर अब शह मात का खेल शुरू हो गया है।  चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद की रणनीति पर दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। कांगे्रस जुड़े सूत्र बताते है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के केेंद्रीय नेताओं को चुनाव की फीडबैक दे दी है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी आलाकमान से कहा है कि इस बार चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।  उधर,  प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू  भी दिल्ली में डटे है। उन्होंने भी कांग्रेस के कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करके विधानसभा चुनाव का जानकारी दी है।  बताया जा रहा हैॅ कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब जीत की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे है।  चुने हुए विधायकों की  संख्या को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। सूत्र बताते है कि कांगे्रस आलकमान जल्द हिमाचल के लिए पर्यवेक्षक की तैनात करने पर विचार कर रहा है। अगले कुछ  दिनों में दिल्ली से पर्यवेक्षकों के शिमला में पहुंचने का आसार नजर आने लगे है।   

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles