हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के भाजपा पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी पार्टी के विधायकों की जरूरत नहीं क्योंकि भाजपा अपने ही दम पर एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस नेता हर्स ट्रेडिंग की बात कर रहे हैं पर हर्स ट्रेडिंग भाजपा ना करती है ना ही करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी हार का सामना करने वाली हैं इसलिए वह जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे हैं, कभी ईवीएम की बात करते हैं तो कभी हर्स ट्रेडिंग की बात कर रहे हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि जब से देश में ईवीएम के माध्यम से मतदान हो रहा है तब से कांग्रेस के नेता है ईवीएम को दोष दे रहे हैं। ईवीएम में ना कोई गड़बड़ी होती है ना हो सकती है।


| All Rights Reserved | Website By :