हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव की फीडबैक भी दी। प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सुक्खू का यह पहला दिल्ली दौरा है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। सुक्खू ने मल्लिकार्जुन खडग़े को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।


| All Rights Reserved | Website By :