मुख्यमंत्री के दौड़ में कौल सिंह ठाकुर व सुक्खू सशक्त दावेदार
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम आने में अभी दो हफ्ते के समय बचा है। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता अभी से दिल्ली में डट गए है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही हिमाचल कांग्रेस के नेता ज्याद उत्साहित हो गए है। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में नेतृत्व को लेकर वर्चस्व की जंग तज हो गई है। कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं की नजर अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकी है। दिल्ली में बैठ कर कांग्रेस के अलग अलग खेमे के नेता चुनाव नतीजों के बाद की रणनीति कर तानाबान बुन रहे है। हिमाचल कांग्रस में मुख्यमंत्री पद के पद के लिए वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अगिनहोत्री, हर्ष वर्धन चौहान, आशा कुमारी व रामलाल ठाकुर का नाम सामने आ रहा है।

हिमाचल कांगे्रस के वरिष्ठ नेता एक के बाद एक दिल्ली पहुंच रहे है। अपनी अपनी फीडबैक तो केंद्रीय नेताओं को दे ही रहे है साथ में सरकार बनाने को लेकर भी लॉङ्क्षबग कर रहे है। पिछले एक हफ्ते से हिमाचल की राजनीति का केंद्र दिल्ली बना हुआ है। अहम बात यह है कि कांग्रेस को बहुमत मिलने की स्थिति में नेतृत्व को लेकर घमासान मचने के भी आसार नजर आने लगे है। चुनाव नतीजे आने से पहले कांग्रेस के नेता दिल्ली में अलाकमान के सामने शक्ति प्रदर्शन करने लगे है। यहां तक की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों को दिल्ली बुला रहे है। काग्रेस से जुड़े सूत्र बताते है कि दिल्ली में पार्टी आलाकमान के सामने कांग्रेस के नेता पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के दावा कर रहे है। चुनाव नतीजे आने के बाद आंकड़ों का खेल शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री को लेकर चुने हुए विधायक पाले में गेंद जाएगी। इस पर भी कांग्रेस आलाकमान मंथन कर रहा है। बहरहाल दिल्ली में प्रदेश कांग्र्रेस के नेता केंद्रीय नेताओं के साथ चुनाव नतीते आने के बाद की स्थिति पर चर्चा कर रहे है। यहीं नहीं कांग्रेस का बहुमत मिलने की स्थिति में सरकार के गइन के लेकर भी एक फॉर्मुला तैयार किया जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :