Sunday, April 12, 2026

प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिलाई गई संविधान की शपथ

हिमाचल आजकल

 शिमला।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर शनिवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारतीय संविधान दिवस की 74वीं वर्षगांठ का समारोह  से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी वारिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पीसीसी महासचिव समन्वयक देवेन्द्र बुशैहरी द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि  संविधान की प्रारुप समिति के अध्यक्ष डा$ अंबेदकर ने विश्व के सबसे बड़े संविधान की संरचना दो वर्ष,11 महीने और 18 दिन में पूरी की। इसके बाद 1950 को धर्मनिरपेक्ष संविधान को राष्ट्र को समर्पित किया गया व इसके  लागू होते ही भारत एक पूर्ण गणतंत्र बन गया । उन्होंने कहा कि भारत का  संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जो हर जाति ,वर्ग, समुदाय को को बराबर अधिकार  देता है।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं व बुद्धिजीवी विभाग से पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश सकृंस्त अकादमी डा.  मस्तराम शर्मा,डा. दिनेश कुमार,पूर्व विशेष कार्य अधिकारी, पूर्व सैनिक विभाग उपाध्यक्ष एस के सहगल व शक्तराम कश्यप अध्यक्ष कुसुम्पटी सेवा दल व सदस्य अनुसूचित जाति ने भारत के संविधान में निहित अधिकारों व कर्तव्यों पर क्रमबद् रूप से प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किए।  इस अवसर पर प्रदेश कांग्र्रेस  उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, उपाध्यक्ष संजय चौहान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  जैनब चन्देल, महासचिव एवं कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रभारी यशपाल तनाईक, पीसीसी के वारिष्ठ प्रवक्ता एस एस जोगटा , सचिव संदीप कुमार, संजय सिंह चौहान,बलदेव ठाकुर,पूर्व महापौर शिमला सोहन लाल, महिला कांग्रेस महासचिव बृन्दा सिंह, हीरा दासी,जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस  बनिता वर्मा, उपाध्यक्ष एस सी विभाग सेननाम नेगी,मोहन नेगी,रिपन लाल व अनेक अन्य कांग्रेस जनों ने  भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles