हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली एमसीडी के चुनाव प्रचार में डट गए है। दिल्ली में हिमाचल के लोगों की अच्छी खासी संख्या है। इसको देखते हुए कांग्रेस अलाकमान ने हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब दिल्ली चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे है। हालांकि एमसीडी चुनाव के बहाने प्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली में चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति भी बना रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर, हर्ष वधर्न चौहान के अलावा कई अन्य नेता भी दिल्ली एमसीडी के अलग अलग वार्डों में चुनाव प्रचार कर रहे है। दिल्ली के चांदनी चौक के अलावा अलग अलग जगहों में हिमाचली मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है। दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होनो है। प्रदेश कांग्रेस के नेता एक दिसंबर के बाद वापस हिमाचल लौटने शुरू हो जाएंगे। हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर के होनी है। इससे पहले कांग्रेस के नेता दिल्ली में अलाकमान के साथ चुनाव परिणाम के बाद बनने वाली परिस्थतियों चर्चा कररहे है।


| All Rights Reserved | Website By :