हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन ने अपने कार्यपालकों के लिए द्वितीय दृष्टि कन्क्लेव 2022 का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अजय मित्तल, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने नंद लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन की उपस्थिति में कन्क्लेव का उद्घाटन किया।
इस मौके पर नंद लाल शर्मा ने कहा कि ²ष्टि कन्क्लेव-2022, वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 1012 कर्मचारियों के लिए आयोजित एक विचार विनिमय प्रशिक्षण कार्यक्रम दृष्टि का समापन है। विद्युत के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति ने कर्मचारियों के लिए यह आवश्यक बना दिया है कि वे नवोन्मेषी, निर्णय लेने में तीव्र, अनुकूलनीय, और किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तत्पर रहें। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने कर्मचारियों को वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट कंपनी बनने के साझा विजन को प्राप्त करने में सामने आने वाली नई चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने और उनका आकलन करने में सहायता की।
मुख्य अतिथि अजय मित्तल, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने हाल ही के दिनों में कंपनी के उल्लेखनीय विकास और व्याशपक पैमाने पर पोर्टफोलियो में वृद्घि करने के लिए प्रबंधन और एसजेवीनाइट्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कर्मचारियों को नए असाइनमेंट और चुनौतियों के लिए तैयार रहने और उन्हें आत्मसात करने के लिए ²ष्टि के रूप में एक साझा मंच प्रदान करने के लिए प्रबंधन की भी सराहना की। दो दिवसीय कान्लेव में एसजेवीएन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एचके शर्मा और आरपी सिंह, पूर्व निदेशक (सिविल) जकेे शर्मा, पूर्व निदेशक (विद्युत) आर डी प्रभाकर, आर के बंसल और एच आर मल्होत्रा, पूर्व निदेशक (वित्त) ओ. एन. सिंह और अमरजीत सिंह बिंद्रा और निदेशक (कार्मिक) आर एस कटोच ने कार्यक्रम उपस्थित रहे। शोभा बढ़ाई। वर्तमान निदेशक मंडल गीता कपूर निदेशक (कार्मिक), ए.के सिंह निदेशक (वित्त), सुशील शर्मा निदेशक (विद्युत) और मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रेम प्रकाश भी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :