Sunday, April 12, 2026

हिमाचल के मुख्यमंत्री की दौड़ मध्य प्रदेश तक पहुंची

भारत जोड़ों यात्रा में प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को दी फीडबैक

 हिमाचल आजकल

शिमल।  हिमाचल कांगे्रस में मुख्यमंत्री की दौड़ अब मध्य प्रदेश तक पहुंचने लगी है।  प्रदेश कांग्रेस के नेता अब कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने लिए मध्य प्रदेश पहुंचने लगे है।  पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी अपनी फीडबैक कांग्रेस आलाकमान को दी है। अब हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व विधायक विक्रमादित्य सिंह मध्यप्रदेश में भारत जोड़ों यात्रों में शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को विधानसभा चुनाव की फीडबैक दी। बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने समर्थकों सहित  कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके है।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले हिमाचल कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।  प्रदेश कांग्रेस केे  नेताओं ने पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। अब प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने लगे है। इससे साफ हो जाता है कि प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जोर अजमाइश शुरू हो गई है।  उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ों यात्रों के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचली टोपी से पहनाकर सम्मानित भी किया। इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।   बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचल चुनाव की फीडबैक भी दी। इसके अलावा हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर भी जानकारी दी है। इससे पहले हिमाचल कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके है। लेकिन सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री को लेकर अभी आलाकमान की ओर से प्रदेश के नेताओं को कोई संकेत नहीं दिए गए है। अलबता कांग्रेंस का बहुमत मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री का फैसला चुने हुए विधायक और पार्टी आलाकमान करेगा। इसके लिए खास फॉर्मुला तैयार किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। इसके बाद सरकार के गठन को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles