Sunday, April 12, 2026

मतगणना के दिन अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे कांग्रेस उम्मीदवार

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के दिल्ली की दोड़ लगा रहे नेता  मतगणना के दिन कांग्रेस  के सभी उम्मीदवार अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस आलाकमन की ओर से भी सभी उम्मीदवारों को इस तरह के निर्देश जारी किए गए है। प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 8 दिसंबर को मतगणना होनी है।

हिमाचल कांगे्रस ने नेता विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार के बनाने का दावा कर रहे है। पिछले एक  हफ्ते से प्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिल रहे है। दिल्ली में सरकार के गठन को लेकर चर्चा की जा रही है। अब कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के सभी अधिकृत उम्मीदवारों को मतगणन के दिन अपने अपने क्षेत्रों में उपलब्ध रहने का फरमान जारी किया है।  इसके पीछे यह भी तर्क दिया गया कि मतगणना के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे। पार्टी के उम्मीदवार इस दौरान दिल्ली में न रहे। हालांकि  यह भी बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर के बाद कांग्रेस के चुने हुए विधायकों हिमाचल से  बाहर कांग्रेस शासित राज्यों में शिफ्ट किया जा सकता है। यह स्थिति कांग्रेस के विधायकों की  संख्या पर निर्भर करेगी। कांग्रेस केनेता  पहले ही मतगणना के बाद खरीद फरोख्त की संभावना जता चुके है। यही नहीं 8  दिसंबर  को  कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में  मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस आलाकमान के सामने कई चुनौती पैदा हो  सकती है। कांग्रेस आलाकमान को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में संतुलन बनाने के लिए खूब पसीना बहना पड़ेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles