हिमाचल आजकल
शिमला। विधानसभा चुनाव की मतगण्ना कालिए अब एक हफ्ते का ही समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान चुनाव परिणाम से पहले प्रदेश कांग्रेस के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पर विचार कर रहा है। मतगणना के बाद खरीद फरोख्त के डर के चलते प्रदेश कांग्रेस के नेता पहले ही पार्टी आलाकमान से पर्यवेक्षक तैनात करने का आग्रह कर चुका है।
विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले प्रदेश कांग्रेस के नेता शिमला से लेकर दिल्ली तक सक्रिय हो गए र्है। कांग्रेस आलाकमान चुनाव मतगणना के बाद कांग्रेस विधायकों को एक जगह पर एकत्रित करने की रणनीति भी तैयार कर रहा है। लिहाजा कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री पद को लेकर गुटबाजी को रोकने के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्त करने की तैयारी में है। कांग्रेस आलाकमान वरिष्ठ केंद्रीय नेता को हिमाचल के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त कर सकता है। बताया जा रहा हे कि कांग्र्रेस के उम्मीदवारों पर पर्यवेक्षकों की कड़ी नजर रहेगी। हालांकि पार्टी उम्मीदवार 8 दिसंबर को मतगणना के दिन अपने अपने क्षेत्रों में मौजूउ रहेंगे। इसके बाद चुनाव जितने वाले उम्मीदवारों को एक जगह पर इक्कट्ठा किए जाने की रणनीिित कनाई गई है। कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को चुनावी नतीेजे आने के बाद एकजुट रहने की निर्देश जारी किए है। इससे पहले प्रदेश्या कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय नेताओं को चुनाव की फीडबैक दी है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में पार्टी आलाकमान से हिमाचल के लिए जल्द पर्यवेक्षकों की नियुक्त करने की मांग की है। इसके बाद कांगे्रस आलाकमान हरकत में आ गया है। अब कांग्रेस आलाकमान ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है।


| All Rights Reserved | Website By :