Sunday, April 12, 2026

दिल्ली से लेकर हिमाचल तक कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज

सियासी गलियारों में चर्चा, संख्या बल में कौन नेता निकलेगा आगे

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने के साथ हर नई सरकार के गठन की तस्वीर भी साफ होती जाएगी।  हिमाचल के लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के अंदर मंथन का दौर चल रहा है। हिमाचल कांग्रेस के लिए अगले कुछ दिनों काफी अहम माने जा रहे है। बहुमत मिलने की स्थिति में कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा विधायकों की संख्या बल पर भी निर्भर करेगा। मतगणना से पहले प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता इसी उधेड़बुन में लगे है। विधायकों की संख्या बल में कांग्रेस का कौन सा नेता आगे निकलता है, उसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है।

  प्रदेश विधानसभा चुनाव की 8 दिसंबर के होनी जा रही मतगणना पर  सबकी नजरें टिकी है। मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने के दो घंटे बाद ही नए सरकार को गठन को लेकर स्थिति साफ होती जाएगी।  हालंाकि कांग्रेस के नेता मतदान होने के बाद कांग्रेस को पर्ण बहुमत मिलने का दाव कर रहे है। जबकि भाजपा के नेता इस बारे में ज्यादा कुछ नही बोल रहे है। कांग्रेस आलाकमान लगातार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर रहे है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस आलाकमान एक फार्मुला तैयार कर रहा है। इस फार्मुला के तहत विधायकों की संख्या बल  मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में अहम मानी जाएगी। आलाकमान से ऐसे संकेत मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब अपने अपने समर्थकों की जीत को लेकर बूथ स्तर फीडबैक लेने लगे है। यहीे नही बहुमत मिलने की स्थिति में कांग्रेस में मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अलाकमान करेगा। लेकिन उससे पहले चुने हुए विधायकों की राय जानी जाएगी। यहां मुख्यमंत्री के मंसुबे पाले नेताओं  के अरमानों पर पानी फिर सकता है।  क्योंकि ऐसे स्थिति में संख्या बल का अहम रोल होगा। कांग्रेस के कई बड़े नेता इस फार्मुले से परेशाना नजर आरहे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles