Sunday, April 12, 2026

हिमाचल में फिर सरकार बनाएगी भाजपा : राजीव भारद्वाज

हिमाचल आजकल

शिमला ।  कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से 8 दिसंबर के लिए पूरी से तैयार है।  प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल शोर मचा रही है और कांग्रेस के पास बात करने को कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बार-बार वो सरकार बनाने की बात कर रही है। कांग्रेस  कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख ले। कांग्रेस इस बार भी सत्ता में आने वाली नहीं है।

उनका कहना हे कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग के लिए अलग अलग योजना बनाई है उससे  प्रदेश का हर वर्ग  खुश है।  जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में नए आयामों को छूने का प्रयास किया है और इसमें जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री के रूप में सफल भी रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles