Sunday, April 12, 2026

एग्जिट पोल से एक दिन के लिए खुश हो ले भाजपा : नरेश चौहान

चुनावी नतीजें अने के बाद शिमला आएंगे कांग्रेस के पर्यवेक्षक

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहन ने कहा कि 8 दिसंबर  को चुनावी परिणाम में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इस बार हिमाचल में 55 लाख मतदाता थे। उनका कहना है कि एग्जिट पोल में भाजाप  की ज्यादा सीटें दिखाई गई है। जबकि चुनाव परिणाम इसके उल्ट होंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 42 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उनका कहना है कि मतगणना के बाद  के्रद्रीय पर्यवेक्षक हिमाचल आएंगे। पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपेगे।  वे मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

नरेश चौहान ने कहा कि चुनाव नतीजों के अब  एक दिन का समय बचा है। भाजपा एक  दिन खुश हो ले।  उप चुनाव के नतीजे से साफ हो गया था कि लोग बदलाव चाहते हैं। चुनाव में सामने आ गया है कि लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने एकजुटता के साथ विधानसभा सचुनाव लड़ा है। कांग्रेस इस चुनाव में कई  अहम मुद्दों को जनता के बीच ले गई। कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता को  10 गारंटी दी है। प्रदेश में ओपीएस अहम मुद्दा है।  उन्होंने कहा कि अगले कुछ  दिनों में कांग्रेस के पर्यवेक्षक शिमला आएंगे। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे। इसके बाद विधायकों की राय ली जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles