सुक्खू की दो टूक, विधायकों में से ही चुना जाएगा मुख्यमंत्री
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी पारा चढऩे लगा है। कांग्रेस का एक गुट विधायकों में से ही मुख्यमंत्री का चयन करने पर अड़ा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस बारे साफ किया कि मुख्यमंत्री के चयन से पहले सभी विधायकों की राय जानी जाएगी। इसके बाद कांगे्रस आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लेगा।
प्रदेश कांग्रेस के नेता विधनसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की दावे कर रहे है। उधर, कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर शहमात का खेल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री का चयन विधायकों में से करने की सुक्खू के बयान से कांग्रेस में नए समीकरण बनने के संकेत मिलने लगे है। अहम बात यह है कि इससे पहले भी कांग्रेस व भाजपा में चुने हुए विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनाए जाते रहे है। लिहाजा प्रदेश कांग्रेस के एक धड़ा इस बार भी विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की वकालत कर रहा है। इस बारे कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी आलाकमान को भी अवगत करवा दिया है। कांग्रेस आलाकमान लगातार प्रदेश कांग्रेस से फीडबैक ले रहा है। बताया जा रहा है कि बुहमत मिलने की सिथति में कांग्रेस का एक धड़ा दिल्ली कूच करने की रणनीति बना रहा है। ताकि मजबूती के साथ अपना पक्ष कांग्रेस आलाकमान के सामने रखा जा सके। वहीं कांग्रेस आलाकमान जल्द ही हिमाचल के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त करने जा रहा है। जो चुने हुए विधायकों की राय सुनेगा। उसके बाद पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपेगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी पहले की स्पष्ट कर चुकी है कि कांग्रेस का बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा। आलाकमान का निर्णय सभी को मान्य होगा। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू बार बार मुख्यमंत्री का चयन चुने हुए विधायकों में से करने का बात कर रहे है। उनका मानना है कि कांग्रेस में चुने हुए विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। बहरहाल कांग्रेस में अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचने के आसार नजर आने लगे है।


| All Rights Reserved | Website By :