हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने चुनाव में खड़े कांग्रेस के अधिकृत सभी उम्मीदवारों का चुनाव परिणामों में उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी है । उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ रही है और वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रतिभा सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है और कांग्रेस लोगों की आकांक्षाआें को पूरा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने जो भी वादे लोगों से किये है,उन्हें वह पूरा करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :