चौपाल कांग्रेस के 30 पदाधिकारी निष्कासित
हिमाचल आजकल
शिमला। चुनाव परिणाम से पहले प्रदेश कांग्रेस एक्शन में आ गई है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने वाले नेताओं पर कारवाई करनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस ने बुधवार को चौपाल बलॉक कांग्रेस कमेटी के 30 वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बार आदेश जर दिए है। इन पदाधिकारियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का आरोप है।
प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने वालों पर अनुशासन का चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के पास कई विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की शिकायतें मिल रही है। अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के ओर प्रदेश कांग्रेस को चुनाव में भीतरघात की शिकायतें मिली। चौपाल विधानसभा क्षेत्र से रजनीश किमटा कांग्रेस के उम्मीदवार है। भीतरघात को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 30 वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।



| All Rights Reserved | Website By :