Sunday, April 12, 2026

कांगड़ा व शिमला जिला के दम पर कांग्रेस की सत्ता में वापसी

चुनावी नतीजों ने बदली हिमाचल कांग्रेस की तस्वीर

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। प्रदेश के दो बड़े जिला कांगड़ा व शिमला से कांग्रेस को सहारा मिला है।  इन दो जिला के दम पर कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकी है।  अहम बात यह है कि इस बार चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में  एकजुटता दिखी है। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

इस बार विधानसभा चुनाव में हिमाचल कांग्रेस के तस्वीर ही बदल गई है। इस विधानासभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता चुनाव जीते है। लिहाजा इस चुनाव के नतीजों से प्रदेश कांग्रेस में नए समीकरण उभरेंगे।  अब अहम बात यह  है कि इस बार कांग्रे्रस ने कांगड़ा व शिमला जिला से सत्ता का सफर तय किया है।  कांगड़ा जिला में कुल 15 सीटें है।  इस में से कांग्रेस ने 10 सीटों पर कब्जा किया है। जबकि शिमला जिला में 8 सीटों में से कांग्रेस ने 7 सीटों पर कब्जा किया है। इन दोनों जिलों में कांग्रेस ने 16 सीटों पर कब्जा किया है।  कांगड़ा व शिमला जिला में बड़े बदलाव से भाजपा को बैकफुट पर धकेल दिया है। इन दोनों जिलों से कांग्रेस ने सत्ता का सफर तय किया है। इसके अलावा सोलन जिला से कांग्रेस का 4 सीटें ििली है। ऊना जिला  से 4, हमीरपुर जिला 3 और सिरमौर जिला से भी कांग्रेस ने  3 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं मंडी जिला में कांग्रेस का भारी नुकसान हुआ है। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, रासमलाल ठाकुर, व आशा कुमारी चुनाव हर गई। कांग्रेस के ये दोनों नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल थे। बहराहल हिमाचल में कांग्रेस ने पांच साल बाद फिर से सत्ता में वापसी कर दी है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles