हिमाचल आजकल
शिमला। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर भी शुरू हो गया है। राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय शिमला में नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में खूब गहमागमी रही। कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेतओं का आनाजाना लगा रहा।
विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। इस के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल देखने को मिल रह है। पिछले लंबे समय से सुना पड़ा कांग्रेस कार्यालय में अब रौनक लौटने लगी है। चुनाव नतीजें आने के बाद दिल्ली से लेकर हिमाचल तक कांग्रेस के बड़े नेता सक्रिया हो गए है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक अब कांग्रेस कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए है। शुक्रवार को शिमला में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का नजारा बदला हुआ था। सुबह से कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचने लगे। दोपहर बाद नव निर्याचित विधायकों का भी कांग्रेस कार्यलय आना शुरू हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर खूब चर्चा रही।

बॉक्स
प्रतिभा सिंह को मिलने हॉलीलॉज में पहुंचे विधायक
उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आवास हौलीलॉज शुक्रवार सुबह से ही कार्यकर्ताआें के आने का सिलसिला जारी रहा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग कुमारसेन क्षेत्र से विधायक बने कुलदीप सिंह राठौर सुबह हॉलीलॉज पहुंचे। इसके बाद रोहडू से मोहनलाल ब्राक्टा, रामपुर से नंदलाल भी हॉलीलॉज पहुंचे। इन नेातओं ने प्रतिभा सिंह को विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत बधाई दी।


| All Rights Reserved | Website By :