हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन बुधवार को कार्यसमिति बैठक में भाग लेने के लिए शिमला पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कापूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मीडिया से बातचीत कहा कि कुछ इस्तीफे सोशल मीडिया पर चल रहे है पर पार्टी को तो अभी किसी भी व्यक्ति का इस्तीफा नहीं मिला है। भाजपा कार्यकर्ताआें ने पद छोड़ा है पार्टी नहीं। उन्होंने कहा की पद तो समय के साथ आते जाते रहते है। चुनावों में जीत हार तो एक प्रक्रिया है और भाजपा हर चुनाव के लिए तैयार है। उनका कहना है कि भाजपा कार्यसमिति बैठक हर तीन महीने में एक बार होती है जो कि रूटिन की बैठक मानी जाती है। उन्होंने कहा कि कोर ग्रुप में इन उपचुनावों पर समीक्षा करेंगे और जो भी कमियां रही है उनको दूर करने का प्रयास करगे। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनावो के लिए भी तैयारियां करेगी। भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यरत है और भाजपा को मजबूत बनाने का काम कर रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में अच्छे व जन सेवा के कार्य किए है जिसके चलते वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में में भाजपा की सरकार को फिर से रिपीट करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :