Sunday, April 12, 2026

जेओए आईटी का पेपर लीक, महिला अधिकारी गिरफ्तार

हिमाचल आजकल

जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट इन्फरमेशन टेक्रोलजी (जेओए आईटी) पोस्ट कोड 965 का पेपर लीक हो गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जेआेए आईटी पोस्ट कोड 965 की लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। पोस्ट कोड 965 जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट इन्फॉरमेशन टेक्रोलजी (जेआेए आईटी) के पदों के लिए रविवार लिखित परीक्षा होनी थी। इससे पहले  विजिलेंस ने महिला अधिकारी को पेपर लीक करते हुए चार लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में कार्यरत एक महिला अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। जिस महिला को पकड़ा है, वह आयोग में बड़े पद पर तैनात है।  

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles