हिमाचल आजकल
कांगड़ा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी पर जसवां-परागपुर में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और उनके समर्थकों द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री किसी दल या व्यक्ति विशेष का नही होता है बल्कि पूरे प्रदेश का होता है। उनको लेकर इस तरह की अभद्र टिप्पणी शर्मसार करने वाली है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब तक पूरी तरह से कामकाज भी नहीं संभाला है साथ ही कोविड-19 से अभी ठीक हुए हैं। इसी बीच इस उनके ऊपर तरह की अभद्र टिप्पणी शर्मसार करने वाली है। पूर्व मंत्री के समक्ष उसके समर्थकों की अमर्यादित टिप्पणी ने राजनीतिक सिद्धांतों को भी शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर जसवां-प्रागपुर की बेटी भी हैं। उनके ऊपर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां बिल्कुल सहन नहीं की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सरकार ने जो फैसले लिए है वह जनहित में लिए है. जय राम सरकार ने 1 अप्रैल 2022 के बाद कई संस्थान बिना बजट, स्टाफ व मूलभूत सुविधाएं के खोल दिए. जिनको बन्द किया गया है. इसमें भाजपा को परेशान होने की जरूरत नही है।
आर एस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी का तो राजनीति से कोई नाता भी नही है। उनके ऊपर की गई इस तरह की टिप्पणी उनका ही नही प्रदेश की महिलाओं का भी अपमान है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी उसे बचना चाहिए ताकि लोकतंत्र की मर्यादाओं को कायम रखा जा सके। मुख्यमंत्री के ऊपर की जाने वाली अमर्यादित टिप्पणीयों की सहन नही किया जायेगा।


| All Rights Reserved | Website By :