Monday, January 12, 2026

कांग्रेस  कार्यकर्ताओं की भावना का कदर करें  सरकार : प्रतिभा सिंह

 कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी

हिमाचल आजकल

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस संगठन पूरे तालमेल के साथ सरकार के साथ काम करेगा। प्रदेश में लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी हैं।  सरकार में कार्यकर्ताओं की भावना की पूरी कदर की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के विश्वास से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। इन सब को पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।

बुधवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का एक बहुत बड़ा योगदान है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी  महान नेताआें ने कांग्रेस की विचारधारा को प्रमुखता से आगे बढ़ाया और कांग्रेस सदैब इन नेताआें की ऋणी रहेगी।

इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सभी पार्टी कार्यकर्ताआें का पूरा मान सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि अभी बहुत ही थोड़ा समय सरकार को बने हुआ है,मंत्रिमंडल गठन के बाद सरकार जनभावनाआें के अनुरूप कार्य करेगी। सुक्खू ने कहा कि वह सगंठन में छात्र राजनीति से आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकतर कांग्रेस के विधायक छात्र राजनीति में उनके सहयोगी रहें हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग से नव निर्वाचित विधायक  कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का नाम ही संघर्ष हैं।  आज राहुल गांधी देश की एकता और अंखडता के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और आज सगंठन से उठा एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचा हैं। इस अवसर पर विधानसभा के प्रोटम स्पीकर चंद्र कुमार, कांग्रेस के  नव निर्वाचित विधायक,सुनील बिट्टू,नरेश चौहान,कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, आदर्श सूद, पूर्व विधायक चरंजी लाल कश्यप, उपाध्यक्ष विनीत गौतम, आनंद कौशल, सुरेंदर चौहान, संजय चौहान,महासचिव यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, रितेश कपरेट सहित अरुण शर्मा,  सोनिया चौहान, राजकुमारी सोनी, शशि बहल, किरण धंटा, महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, आई एन मेहता, सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, शिमला शहर जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सहित पार्टी पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल व  युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles