Sunday, April 12, 2026

दिल्ली में फाइनल होंगे विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम

मनाली से दिल्ली जाएंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल आजकल
शिमला।  प्रदेश मंत्रिमंडल के गठन की कवायद तेज हो गई है।  विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली  जाएंगे। दिल्ली में  कांग्रेस आलाकामन के  मंत्रिमंडल के लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दिल्ली में विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों को हरी झंडी मिलनी है।  इसके बाद पांच जनवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष  का चुनाव होना है।
हिमाचल मंत्रिमंडल के गठन की सुगबुगाहट एक बार फिर शुरू हो गई।
मंत्रिमंडल का विस्तार इस हफ्ते के आखिर में या फिर मंकर सक्रांति के बाद हो सकता है। अहम बात यह है कि इससे पहले दिल्ली में मंत्रियों के नाम को लेकर अतिंम दौर की बातचीत  होनी है।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सोमवार को दिल्ली जा रहे है। मुख्यमंत्री को दिल्ली दौर काफी अहम माना  है।  विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 6 जनवरी तक होना है। पांच जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। कांग्रेस से जूड़े सूत्र बातते है कि मुख्यमंत्री  विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों को दिल्ली से फाइनल करके धर्मशाला लौटेंगे। इसके अलावा मंत्रियों के नामों पर दिल्ली में मुहर लगा जाएगी। अहम बात यह है कि विधानसभा अध्यक्ष वउपाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद मंत्रिमंडल के गठन का रास्ता भी साफ होजाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ विधायक मंत्रिमंडल का विस्तार इस हफ्ते के आखिर में करने के पक्ष में है। जबकि कुछ एक विधायक मंत्रिमंडल का विस्तार मंकर सक्रांति के बाद किए जाने बात  कर रहे है। लेकिन यह सब मुख्यमंत्री के दिल्ली दौर पर निर्भर करेगा। बहरहाल नए सरकार केमंत्रिमंडल के गठन को लेकर पहले ही काफी देरी हो चुकी है। अब मुख्यमंत्री भी इस मामले में ज्यादा देरी नहीं करना चाहते है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles