हिमाचल आजकल
शिमला। जिला किन्नौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जगत सिंह नेगी को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए तथा केक भी काटा गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी राजस्व मंत्री को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। राजस्व मंत्री ने बधाई देने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :