Monday, April 13, 2026

अधिकारी फील्ड में जाकर कृषि की नवीन तकनीकों से किसानों को अवगत करवाएं : चंद्र कुमार 

हिमाचल आजकल

शिमला। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने  अधिकारियों को कहा कि किसानों से संबंधित समस्याओं  का समाधान करने के लिए  फील्ड जाकर  अधिक कार्य करें। अधिकारी  कृूषि की नवीन तकनीकों से किसानों को अवगत करवाएं। हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कृषि मंत्री से मुलाकात  कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। कृषि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

चंद्र कुमार ने  कहा कि किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए शीघ्र ही षि प्रसार और कृषि विकास अधिकारियों के पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा  कृषि और खेती की विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान करने वाली पत्रिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। विभाग की षि भूमि की बाड़बंदी कर उसमें कृषि गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जाएगा और किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, संघ के महासचिव नरेश नायक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles