हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 6 फरवरी को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व अडानी समूह के हजार करोड़ की सार्वजनिक राशि व खातों में घोटाले करे लेकर प्रदेश कांग्रेस सभी जिला मुख्यालय में एलआईसी व एसबीआई बैक के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिये देश के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल रही हैं। आडनी समूह ने भारतीय बैंकों में भारतीय बैकों ने करीब 80 हजार करोड़ रूपए का निवेश किया हैं। यह घोटाला सामने आने के बाद कांग्रेस को देश के उन लोगों की चिंता है जिन्होंने अपने खून पसीने की कमाई इन वित्तीय संस्थानों में लगा रखी हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश मे बढ़ती बेरोजगारी, अनियंत्रित मुद्रास्फीति और आर्थिक संकट के चलते आज चारों आेर घोर निराशा फैली हुई हैं। लोगों को उम्मीद थी कि देश मे केंद्र सरकार कोविड काल के दुष्प्रभाव से उभरने के लिए एेसा बजट प्रस्तुत करती जो जन मानस की समस्याआें को दूर करने में प्रभावी साबित होता। बजट में न तो बेरोजगारी से निपटने के कोई ठोस उपाय है और न ही बढ़ती महंगाई से निपटने के कोई कदम उठाये गए हैं। बजट से देश सहित प्रदेश के लोगों को मायूसी ही हाथ लगी है।


| All Rights Reserved | Website By :