मोदी सरकार अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही : नरेश चौहान
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व अडानी समूह की करोड़ों की सार्वजनिक राशि व खातों में घोटाले व गड़बड़ी करने के विरोध में धरना प्रर्दशना किया। कांग्रेस ने सयुंक्त संसदीय समिति या भारत के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। शिमला में स्टेट बैंक की कालीवाड़ी मुख्य शाखा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी व ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने सयुंक्त तौर पर किया।
इस कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि अडानी समूह ने एलआईसी व भारतीय बैंकों ने हजारों करोड़ का निवेश किया हुआ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस मामले में सदन से किसी भी चर्चा से भाग रही है। विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है।
इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, ,यशपाल तनाईक,अरुण शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा,सतीश वर्मा, छतर सिंह ठाकुर ऊषा मेहता,रिपना कलसाइक,सोहन लाल, जैनी प्रेम,सेनराम नेगी,एस एस जोगटा,मोहन नेगी,वनीता वर्मा,वीर सिंह,तनु चौहान, विनोद भाटिया,आत्मा राम,एम डी शर्मा,एस के सहगल,सतपाल व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्र सरकार जन विरोधी नीतियों व अडानी समूह के शिमला में खिलाफ गरजी कांग्रेस
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :