हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष की तीन तिमाहियों के लिए 1349.84 करोड़ रुपए का कर पश्चात् लाभ (पीएटी) दर्ज किया है जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 37.98 फीसदी अधिक है। आज कंपनी की बोर्ड बैठक के बाद संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीसरी तिमाही के लिए कर बाद लाभ में 25.06 फीसदी की वृद्घि हुई है, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 232.67 करोड़ रुपए की तुलना में 290.98 करोड़ रुपए है।
नंद लाल शर्मा ने कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना की। यह सकारात्मक विकास प्रतिशतता हमारी परिचालन इकाइयों के इष्टतम उपयोग, उत्ष्टता के लिए अथक प्रयास , सर्वोत्तम वित्तीय प्रथाआें को अपनाने और कंपनी के पोर्टफोलियो में क्षमता वृद्घि पर रणनीतिक फोकस का परिणाम हैं।
उन्होंने बताया कि एसजेवीएन की नेट वर्थ जो गत वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत पर 13581.36 करोड़ रुपए की तुलना में वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के अंत में बढक़र 14261.09 करोड़ रुपए हो गई है। एसजेवीएन ने गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38.15 फीसदी की वृद्घि दर्ज करते हुए अपनी प्रति शेयर आय (ईपीएस) में भी वृद्घि की है। इसी प्रकार, कंपनी ने कर पूर्व लाभ (पीबीटी) में 11.37 फीसदी की वृद्घि दर्ज की है। वर्तमान वित्घ्तीय वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के दौरान एक उत्ष्ट वित्तीय निष्घ्पादन प्रदर्शित करते हुए, कंपनी ने इन तीन तिमाहियों के दौरान परिचालन से 2715.48 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है।
एसजेवीएन ने कर लाभ (पीएटी) में 37.98 फीसदी की वृद्घि दर्ज की गई
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :