Monday, August 3, 2026

विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना का पैसा रोक कांग्रेस ने किया प्रदेश के विकास पर प्रहार : राकेश जम्वाल

कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री , सीपीएस और कैबिनेट रैंक बांट कर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाला
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री व सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना का पैसा रोक विकास पर एक बार फिर प्रहार किया है। इस राशि से विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य, सडक़ों का निर्माण, समुदायिक भवन निर्माण, आधारभूत विकास आदि का कार्य होता है जो विधानसभा क्षेत्रों में रुक गया है।
उनका कहना रहै कि वित्तीय वर्ष 22-23 में इस राशि को 1.$80 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए कर दिया गया था, यह जयराम ठाकुर सरकार की देन थी। इसकी 3 किस्त विधानसभा क्षेत्रों में योजना विभाग के माध्यम से पहुंच गई थी पर आखिरी किस्त अभी तक सुक्खू सरकार दे नहीं पाई है जो कि 50 लाख प्रति क्षेत्र होती है। यह किस्त जनवरी के पहले हफ्ते में विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच जाती है, पर इस बार यह पहली बार हुआ है कि यह किस्त विधानसभा हलकों तक नहीं पहुंच पाई। योजना विभाग ने तो इसकी फाइल को मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है पर वहां से वह फाइल वापस नहीं आई।

राकेेश जम्मवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश श्रीलंका की तरह भुखमरी के कगार पर है लेकिन 6 सीपीएस बनाकर उन्होंने हिमाचल पर वित्तीय बोझ बड़ा दिया है और यही नहीं यह सीपीएस तो अपने लिए एक अतिरिक्त वाहन भी मांग रहे हैं।
उनका कहना है कि मीडिया एडवाइजर, आईटी एडवाइजर ,पॉलीटिकल एडवाइजर और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के वाइस चेयरमेन को कैबिनेट रैंक देकर भी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश पर वित्तीय बोझ बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार को हिमाचल प्रदेश के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए ना की फजूल खर्ची बढ़ाकर हिमाचल प्रदेश पर आर्थिक संकट बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों पर तालाबंदी कांग्रेस सरकार ने कर दी है पर इससे प्रदेश में वित्तीय सुधार नहीं होगा यह कांग्रेस की सरकार को समझना चाहिए , इससे केवल विकास रुकेगा जो कार्यालय खुल चुके थे उसमें सरकारी कर्मचारी बैठकर जनसेवा कर रहे थे उसको बंद कर सरकार को क्या मिला यह जनता की समझ से बाहर है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles