Monday, August 3, 2026

खेलो इंडिया गेम्स में शामिल हुए युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, हिमाचल के खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह

हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल आजकल
शिमला । लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में शामिल हुए। उन्होंने इन खेलों में भाग ले रहे हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया।
खेल मंत्री ने मध्य प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बॉक्सिंग रिंग, शूटिंग रेंज और जिम सहित खेलों से संबंधित अन्य आधारभूत संरचना का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाआें को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल के युवाआें को बेहतर खेल ढांचा एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार तसंकल्प है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खेल मडल का अध्ययन करने और यहां उपलब्ध उन्नत उपकरणों व खेल अधोसंरचना के बारे में चर्चा के लिए अधिकारियों को हिमाचल आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निधि से हिमाचल प्रदेश में भी खेलों के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश सरकार युवाआें को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं एवं उपकरण इत्यादि उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा में और निखार लाने के लिए विशेष कदम उठा रही है। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक राजीव शर्मा भी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles