हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह 14 फरवरी को मंडी जिला के करसोग के दौरे पर करेगी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष करसोग में उप मंडल अधिकारी के कार्यालय में 382 मेगवाट सुन्नी डैम चरण 3 के पुनर्वास व प्रभावित समिति की बैठक में लोगों की समस्याओं को सुनेंगी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताआें से भी मुलाकात करेंगी व कांग्रेस पार्टी के प्रदेशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पूरी फीडबैक भी लेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया 15 व 16 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष शिमला में ही रहेंगी और पार्टी नेताआें पदाधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रहे कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा करेंगी।
प्रतिभा सिंह 14 फरवरी को करेगी करसोग का दौरा
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :