25 फरवरी से 5 मार्च तक जिला स्तर पर होंगी रोष रैलियां
हिमाचल आजकल
शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद कर जनता को भारी असुविधा पहुंचाने का काम किया है। सरकार के इस फैसले का भाजपा विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल और भाजपा कार्यसमिति में यह तय किय कि भाजपा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमानो का जवाब देगी। इसको लेकर प्रत्येक मंडल में बैनर लगाकर भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी हर चौक पर कुर्सी, माइक और बैनर लगाकर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अभियान के प्रदेश संयोजक भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा रहेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 15 से 25 फरवरी तक भाजपा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। जिला स्तर पर भाजपा आम जनता के साथ घर-घर जाकर भी हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जनता में इसको लेकर काफी रोष है और इससे कह कर जगह जगह पर एसडीएम या जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके बाद 25 फरवरी से 5 मार्च तक नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, विधायक और केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास जिला स्तर होगा। ये नेता जिला केंद्रों पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोष रैलियों में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि एेसा पहली बार हुआ है कि इतने कार्यालय एक साथ किसी सरकार ने बंद कर दिए है। जनता को यह कार्यालय बंद होने से बहुत असुविधाआें का सामना करना पड़ रहा है कहीं पीएचसी, बीडीआे कार्यालय और आईपीएच के कार्यालयों के बंद होने से लोगों को 30 से 70 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है यह सफर अपनी समस्याआें को समाधान करने के लिए करना पड़ रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :