हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को हर्षित भंडारी की सोशल नेटवर्किंग ऐप ‘हिम टेक्स्ट’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस ऐप को बड़े पैमाने पर डाटा साझा करने के लिए विकसित किया गया है और यह विशेष फीचर से लैस है, जो उपयोगकर्ता की गोपनीयता को सुनिश्चित करेगा। हर्षित भंडारी कुमारसैन से संबंधित हैं। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटू में 12वीं कक्षा के छात्र हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हर्षित भंडारी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। उन्होंने हर्षित के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि वह युवा छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।
शिक्षा मंत्री ने ‘हिम टेक्स्ट’ ऐप का शुभारंभ किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :