हिमाचल श्रीलंका कब बन रहा है बताएं कांग्रेस: सुरेश कश्यप
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल की सरकार 2000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त ऋण इस माह लेने जा रही है। अभी हिमाचल में कांग्रेस को सरकार को बने तीन महीने ही हुए है और उन्होंने दिसंबर में 1000 करोड़ रूपए जनवरी में 1500 करोड़ रूपए और अब फरवरी में 2000 करोड़ का लोन ले लिया है। उनका कहना है कि कुल मिलाकर इस सरकार ने 4500 करोड़ रूपए का लोन ले भी लिया है, अगर हर महीने यह सरकार 1500 करोड़ रूपए का ऋण ले रही है तो 12 महीने में 18000 करोड़ रुपए का ऋण तो यह सरकार ले ही लेगी।
उन्होंने कहा की कांग्रेस 10 गारंटी देकर सत्ता में आई थी, पर उसमे से एक भी गारंटी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। कांग्रेस सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक थी और जनता को इस कैबिनेट बैठक से बड़ी उम्मीदें थी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में एक भी गारंटी पर चर्चा नहीं हो पाई, ना तो आेपीएस की बात हुई और ना ही महिलाआें को 1500 प्रति माह देने की बात को गई। इससे पहले सुरेश कश्श्प ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके निवास स्थान शिमला पर मुलाकात की।
हिमाचल कब बन रहा है श्रीलंका, बताएं कांग्रेस: सुरेश कश्यप
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :