Sunday, April 12, 2026

जलेब में डेढ़ किमी पैदल चले मुख्यमंत्री, लोगों में सेल्फी के लिए दिखा क्रेज

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी के कायल हुए लोग
हिमाचल आजकल
शिमला। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी प्रथाआें को तोडक़र शाही जलेब में देवताआें के साथ पैदल यात्रा की, जिसका देव समाज ने खुलकर स्वागत किया। मुख्यंमत्री ने श्री राज माधो राय मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात खुली जीप छोडक़र उपायुक्त कार्यालय से लेकर पड्डल मैदान तक लगभग डेढ़ किमी पद यात्रा की। मंडी की स्थानीय जनता, विशेष रूप से देव समाज ने शाही कल्चर को त्याग कर एक आम श्रद्घालु की तरह जलेब में शामिल होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को विशेष धन्यवाद दिया है।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने आम और खास के फर्क को मिटा कर देर शाम सेरी मंच के चनणी में बैठकर सांस्तिक संध्या का लुत्फ उठाया। लगभग एक दशक बाद प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने इस स्थान पर बैठकर सांस्तिक कार्यक्रम का आनंद लिया। सांस्तिक संध्या के दौरान मुख्यमंत्री मंच छोडक़र सीधे जनता के बीच गए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सेल्फी लेने को लेकर भी भारी क्रेज दिखा और लोगों ने जमकर सेल्फी खिंचवाई।
पूरा मंडी शहर मुख्यमंत्री की साद्गी का कायल हुआ। वहां उपस्थित सभी लोगों उनके इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इतने बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद भी जमीन से जुड़े हैं और सत्ता में होने के बावजूद वह बिल्कुल भी बदले नहीं है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles