Sunday, April 12, 2026

सिक्किम में होने वाले राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगे कुलदीप सिंह पठानिया

गंगटोक में 22 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा सम्मेलन
हिमाचल आजकल
शिमला । प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिक्किम विधानसभा गंगटोक में आयोजित होने वाले 19वें राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे। वे मंगलवार को शिमला से गंगटोक के लिए रवाना होंगेञ। सिक्किम विधानसभा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत जोन का 19वां वार्षिक सम्मेलन 22 से 26 फरवरी तक गंगटोक में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिमाचल विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ।
इस सम्मेलन का शुभारम्भ 23 फरवरी को लोक सभा के अध्यक्ष व राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के चेयरमेन आेम बिरला करेंगे। जबकि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में उत्तर-पूर्वी राज्यों आसाम, मेद्यालय, मिजोरम, नागालैंड़, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश विधानसभाआें के आलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड़, तेलंगाना और राजस्थान विधानसभाआें के पीठासीन अधिकारी भी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में नागरिकों के लिए संसद और विधानसभा को अधिक सुलभ बनाना के अलावा नशीली दवाआें का दुरूपयोग और ाईबर क्राईम र गहन चर्चा की जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles