Monday, January 12, 2026

देश के मजदूरों की समस्याओं का हल करने में इंटक का अहम रोल: प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में इंटक के 33वें राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस व अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन, इंटक के कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि देश के मजदूरों की समस्याओं को हल करने की दिशा में इंटक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। आज केंद्र की भाजपा सरकार में श्रमिकों व मजदूरों की दयनीय हालत हैं। जिस प्रकार देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों के जीवन पर विपरीत असर डाला है उसमें सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग मजदूरों व श्रमिकों का जीवन अधिक प्रभावित हुआ हैं ।
वीरवार को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में इंटक के 33वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त होकर रह गई है। कोविड के दौरान देश के लाखों लोग बेरोजगार हुए। केंद्र की मोदी सरकार ने इन प्रभावित लोगों के उत्थापन के लिये एेसी कोई भी योजना व कार्यक्रम नही बनाया जिससे इन पढ़े लिखे लोगों का दोबारा उत्थान होता।
उन्होंने ने कहा कि इंटक कांग्रेस का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अग्रणी सगंठन हैं। कांग्रेस ने सदा ही जनहित के कार्यो को प्रथमिकता देते हुए समाज के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ साथ श्रमिकों व मजदूरों के कल्याण को अनेक योजनाएं चलाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार इस वर्ग के उत्थान के लिए कार्य का रही है। उन्होंने कहा कि इंटक इस वर्ग के कल्याण को जो भी योजना देगा कांग्रेस उस पर विचार कर इनके कल्याण को सुनिश्चित करेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की आेल्ड पेंशन लागू कर अपना वादा निभाया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी गारंटी को चरणबद्घ तरीके से पूरा करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles