Monday, January 12, 2026

कांग्रेस ने कांगड़ा के साथ किया भेद भाव, भाजपा और केंद्र सरकार ने दिया साथ : जयराम ठाकुर

हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस की सरकार कांगड़ा जिले के साथ भेदभाव करती आ रही है। जबकि भाजपा और केंद्र सरकार कांगड़ा जिले को विशेष ²ष्टिकोण से देखती है।
उन्होंने कहा की े लिए यह गर्व की बात है कि कांगड़ा के धर्मशाला में जी-20 बैठक होने जा रही है और यह बैठक अप्रैल माह में तय की गई है। जी-20 की अध्यक्षता इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कर रहा है। और यह निर्णय 1 दिसंबर 2022 को हुआ था।
जयराम ठाकुर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल के लिए सकारात्मक कार्य किया है। आज स्मार्ट सिटी के तहत हिमाचल प्रदेश को 98 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें से शिमला और धर्मशाला को 49 49 करोड रुपए केंद्र द्वारा दिए गए हैं। इससे धर्मशाला और शिमला में रोड चौड़ा करना, आेवरब्रिज, लिफ्ट, रिटेनिंग वॉल और सौदार्यकरण के काम आगे बढ़ेगा।
उनका कहना है कि इससे पहले भी केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी के ततह 250 करोड रुपए से अधिक राशि हिमाचल को मंजूर कर चुकी है। जिसके तहत स्मार्ट सिटी योजना के तहत धर्मशाला और हिमाचल में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles