Sunday, April 12, 2026

वैज्ञानिकों ने दिया बागवानों का सेब की तकनीकों का प्रशिक्षण

हिमाचल आजकल
शिमला। डा. यशवंत सिहं परमार औद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान व प्रशिक्षण केद्र, मशोबरा ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर मशोबरा ब्लॉक के तीस किसानों व बागवानों ने भाग लिया । प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से डा. मोहर सिंह ठाकुर, प्रभारी एनबीपीजी आर फागली और मनोज शर्मा, प्रगतिशील किसान (चौपाल) उपस्थित रहे। डा. मोहर सिहं ठाकुर ने मोटे अनाजों के उत्पादन से लेकर उसके उपयोगिता के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी और मनोज शर्मा ने मोटे अनाज की खेती और प्राकृतिक खेती पर अपने अनुभव सांझा किए। इस कार्यक्रम के दौरान डा. दिनेश सिंह ठाकुर, प्रभारी क्षेत्रिय बागवानी अनुसंधान व प्रशिक्षण केद्र, मशोबरा और अन्य वैज्ञानिकों ने भी विभिन्न बागवानी विषयों पर किसानों के साथ जानकारी सांझा की। वैज्ञानिकों ने इस दौरान खेतों पर जाकर बागवानों प्रुनिंग, मिट्टी का नमुना लेना, रोग व कीट प्रबन्धन पर प्रशिक्षण दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles