हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने अवगत कराया कि एसजेवीएन ने जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ निष्पादन करने वाली यूटिलिटी के लिए केंद्रीय सिंचाई और विद्युत बोर्ड से सीबीआईपी अवार्ड प्राप्त किया है। यह पुरस्कार 3 मार्च को नई दिल्ली में सीबीआईपी दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्युत और नवीन व नवीकरणीय मंत्री आाके सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अवार्ड हिमाचल प्रदेश में 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन और 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन जैसे मेगा हाइड्रो पावर स्टेशनों का सफलतापूर्वक निष्पादन और प्रचालन कर राष्ट्र निर्माण में एसजेवीएन के सर्वोत्ष्ट योगदान के सम्मान में दिया जा रहा है। रामपुर जलविद्युत स्टेशन को भारत के सबसे बड़े जलविद्युत स्टेशन नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन के टेंडम में सफलतापूर्वक प्रचालित किया जा रहा है। नंद लाल शर्मा ने कहा कि नवीनतम तकनीकों का उपयोग करते हुए वार्षिक संयंत्र रखरखाव शेड्यूल का सावधानीपूर्वक अनुपालन करने के परिणामस्वरूप, दोनों विद्युत स्टेशनों ने बीते तीन वर्षों के दौरान 8490 मिलियन यूनिट की संयुक्त डिजाइन विद्युत की तुलना में 9000 मिलियन यूनिट से अधिक का विद्युत उत्पादन किया है। जबकि संयंत्र उपलब्धता फैक्टर भी इस दौरान 105फीसदी से अधिक रहा। एसजेवीएन एनजेएचपीएस में स्थापित स्टेट-अफ-आर्ट इन सीटू हार्ड कोटिंग सुविधा में विभिन्न जलमग्र परियोजना घटकों की हाई वेलोसिटी अक्सी फ्यूल (एचवीआेएफ) हार्ड कोटिंग भी कर रहा है। यह एक अनूठी पहल है जिसे एसजेवीएन द्वारा भारत में पहली बार स्थापित किया है ।
एसजेवीएन को सीबीआईपी द्वारा हाइड्रो पावर सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ निष्पादन करने वाली यूटिलिटी घोषित किया गया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :