Sunday, April 12, 2026

हिमाचल में शिक्षा को अव्वल लाने के प्रसास करेगी सरकार : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने 1.43 करोड़ से निर्मित जुब्बल स्कूल के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में 1 करोड़ 43 लाख रुपए से निर्मित होने वाले प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया । उनहोंने 43 लाख रुपए से निर्मित इंडोर बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल से होनहार विद्यार्थियों ने शिक्षा ग्रहण की है। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल, उच्चतम न्यायालय में पूर्व में रहे न्यायधीश लोकेश्वर सिंह पांटा व मुख्य न्यायधीश रहे भवानी सिंह ठाकुर प्रमुख है। उन्होंने बताया कि राज्य की साक्षरता दर 85 प्रतिशत है और वर्तमान राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि राज्य में शिक्षा को अव्वल पायदान पर लाया जा सके।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य पीताम्बर पिरटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने जुब्बल स्टेडियम में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग के सामान विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि घरद्वार पर दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को सु²ढ़ बनाने पर वर्तमान राज्य सरकार बल देगी ताकि स्थानीय युवाआें को आईटीआई जुब्बल, टिक्कर, कोटखाई व अटल बिहारी वाजपेयी तकनीकी संस्थान प्रगतिनगर में आधुनिक ट्रेड व कोर्स उपलब्ध करवाए जा सके ताकि युवा पीढ़ी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में रोजगार के साधन व उद्यमिता में अपना भविष्य बना सके।


रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से बहुल क्षेत्र होने की वजह से बागवानी पर जोर दिया जाएगा और नवीनतम तकनीकों से लघु एवं सीमांत बागवानों को जागरूक किया जाएगा ताकि उनकी आय में वृद्घि संभव हो सके। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुदरत की असीम पा है तथा पर्यटन की ²ष्टि से क्षेत्र को विकसित किया जाएगा ताकि स्थानीय युवाआें को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके और वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सके। इस अवसर पर उन्होंने जुब्बल स्टेडियम में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाआें को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles